Gaza: गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने अपने मृतकों की संख्या को 61,700 से ज्यादा बताया, जिसमें कहा गया कि मलबे के नीचे लापता हजारों लोगों के मृत होने की आशंका है.
Trending Photos
)
Gaza: इजराइल लगातार गाजा में नरसंहार कर रहा है. वह रिफ्यूजी कैंप से लेकर अस्पतालों तक सब पर भारी बमबारी कर रहा है. इससे फिलिस्तीनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस बीच नेतन्याहू की सेना ने एक बार फिर गाजा पर भारी बमबारी की है, जिसमें कम से कम 32 लोग मारे गए हैं. वहीं आज सुबह खान यूनिस में एक घर पर इजराइली हमले में 10 लोगों के परिवार के मारे जाने की खबर है. गाजा के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.
गाजा में अल-जजीरा के एक पत्रकार ने दावा किया है कि नागरिक और मानवीय सहायता ढांचे पर इजरायली हमले जारी हैं. इजरायल जानबूझकर शरणार्थियों और अस्पतालों पर हमला कर रहा है. इस बीच, दक्षिणी खान यूनिस में एक टेंट शेल्टर पर पहले इजरायली हमले में एक और परिवार "खत्म" हो गया. स्थिति बदतर होती जा रही है. इस हिंसा के सबसे बड़े शिकार बच्चे हैं.
अब तक कितने लोगों की हो चुकी है मौत
वहीं, सहायता एजेंसियों के एक समूह का कहना है कि गाजा “हमारी पीढ़ी की सबसे खराब मानवीय विफलताओं में से एक है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 महीने पहले शुरू हुए गाजा पर इजरायल के युद्ध में कम से कम 51,065 फिलिस्तीनियों की मौत की पुष्टि हुई है और 116,505 घायल हुए हैं.
61 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने अपने मृतकों की संख्या को 61,700 से ज्यादा बताया, जिसमें कहा गया कि मलबे के नीचे लापता हजारों लोगों के मृत होने की आशंका है. 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के दौरान इज़रायल में कम से कम 1,139 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंदी बना लिया गया. इस हमले के बाद से ही इजरायल गाजा पर हमले कर रहा है.