Israel Gaza Conflict 2025: इजरायली पीएम नेतन्याहू के इस सैन्य कार्रवाई की दुनियाभर के देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं. वहीं, गाजा में लगातार सीजफायर की मांग जा रही है, लेकिन नेतन्याहू सरकार अपने रुख पर अड़ी हुई है.
Trending Photos
)
Israel Gaza Conflict 2025: गाजा में इजरायल का कहर जारी है और गाजा पट्टी में 'नरसंहार' जारी है. अभी भी गाजा में अस्पताल, स्कूल, रिफ्यूजी कैंप और रिहायशी इलाकों भीषण बमबारी जारी है. इस हिंसा में रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जा रही है. इनमें सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाओं की मौत हो रही है. इस बीच, इजरायली सेना ने अब तक गाजा के 77 फीसद हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है. अल जजीरा की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.
ह्यूमन राइट्स संगठनों, UN, मुस्लिम देशों, फ्रांस, ब्रिटेन और कई पश्चिमी देशों की तमाम अपीलों के बावजूद इजरायल गाजा में सैन्य कार्रवाई बंद नहीं कर रहा है और गाजा पर कब्जे की अपनी योजना में सफल हो रहा है. अब तक उसने गाजा के 77 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है और बाकी इलाकों पर भारी बमबारी कर रहा है. इस बमबारी की वजह से अस्पताल मलबे में तब्दील हो चुके हैं, जहां सिर्फ शव ही पड़े हैं. घायलों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है. गाजा में दवाइयों और खाने-पीने की चीजों की भारी कमी है. लोग भूखमरी के शिकार हो रहे हैं.
नेतन्याहू की हो रही है कड़ी आलोचना
इजरायली पीएम नेतन्याहू के इस सैन्य कार्रवाई की दुनियाभर के देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं. वहीं, गाजा में लगातार सीजफायर की मांग जा रही है, लेकिन नेतन्याहू सरकार अपने रुख पर अड़ी हुई है. हाल में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गाजा में हो रहे नरसंहार को ‘इनसानी त्रासदी’ बताया है. वहीं, इजरायल का कहना है कि जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता है, तब तक गाजा में सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी.
हमास के खिलाफ फिलिस्तीनियों को इस्तेमाल कर रही है इजरायली फौज
इजरायल भले ही हमास से लड़ने की बात कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है. अल जजीरा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजराइली सेना मासूम फिलिस्तीनियों को सेना की वर्दी पहनाकर हमास के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है. हमास और इजराइल भले ही इस युद्ध में लड़ रहे हों, लेकिन इंसानियत हार रही है. इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों को हो रहा है. हर दिन बच्चे अपने माता-पिता को खो रहे हैं और परिवार बर्बाद हो रहे हैं. इस हिंसा में अब तक 60 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है.