Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2673824
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकर्नाटक में इजरायली टूरिस्ट के साथ दो महिलाओं से गैंगरेप; 3 दोस्तों को नहर में फेंका; 1 की मौत

कर्नाटक में इजरायली टूरिस्ट के साथ दो महिलाओं से गैंगरेप; 3 दोस्तों को नहर में फेंका; 1 की मौत

Karnataka Rep Case: इजरायल से भारत घुमने आई महिला और एक होमस्टे महिला संचाल के साथ कार्नाटक में सामूहिक रेप का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने बताया है कि पेट्रोल के लिए पैसा नही देने पर उनके साथ मारपीट और रेप किया गया. अभी तक एक भी मुल्जिम पकड़े नहीं गए हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

 कर्नाटक में इजरायली टूरिस्ट के साथ दो महिलाओं से गैंगरेप; 3 दोस्तों को नहर में फेंका; 1 की मौत

Karnataka Rep Case: इजरायल से हिंदुस्तान घुमने आई महिला पर्यटक के साथ रेप की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. कार्नाटक में एक इजरायली महिला पर्यटक और एक होमस्टे महिला संचालक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.  पर्यटकों के ग्रुप में मौजूद तीन मर्दों को नहर में गीड़ा दिया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. 

दरअसल, विदेश से भारत घुमने आए पर्यटकों में से एक इजरायल की महिला है और एक अमरीकी व्यक्ति है. 6 फरवरी की रात कर्रनाटक के हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे 2 महिला के साथ तीन मर्द ( 1 उड़ीसा और एक महाराष्ट्र के रहने वाले ) गिटार बजा कर संगीत का लुत्फ उठा रहे थे, तभी कुछ मनचलों ने मामूली बहस के बाद दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म  की घटना को अंजाम दिया, और वहां मौजूद तीनों मर्दों को नहर में धक्का दे कर गिड़ा दिया.

क्या है मामला
पीड़ित होमस्टे महिला संचालक ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है. महिला ने पुलिस को बताया की यह घटना 6 फरवरी की रात 11 बजे हुई है. डीनर करने के बाद 29 साल की महिला होमस्टे संचालक और एक इजरायली महिला के साथ तीन पुरुष पर्यटक सनापुर झील के पास तंगभद्र नहर के किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए संगीत का लुत्फ ले रहे थे. पीड़ित महिला ने बताया कि पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका से था, जबकि अन्य ओडिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले थे. उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब वे संगीत सुन रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उनके पास आए और पेट्रोल के लिए पैसे मांगने लगे. पैसा देने से इंकार करने पर मंचलों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी. झगड़े से डर कर एक पर्यटक ने उसे 20 रू देने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने और ज्यादा बदतमीजी शुरू कर दी. साथ ही महिला ने इल्जाम लगाया है कि मुल्जिमों ने तीनों पर्यटकों को धक्का दे कर नहर में गिड़ी दिया, जिसके बाद दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

महिला के बायान पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने बताया है कि तीन मर्द पर्यटकों में से दो को खोज लिया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनो पर्यटक जख्मी है, और एक पर्यटक की लाश को शनीवार 8  फरवरी को बरामद कर किया गाय है. पुलिस ने बताया है कि पीड़ित महिला के बयान पर गंगावती ग्रामीण थाने में अलग-अलग धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है. 

TAGS

Trending news