Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam775384
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबिहार: भाषण में गिरने की बात करते-करते खुद स्टेज से नीचे गिर गए नेता जी, देखें VIDEO

बिहार: भाषण में गिरने की बात करते-करते खुद स्टेज से नीचे गिर गए नेता जी, देखें VIDEO

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के साबिक़ यूनियन सद्र डॉ. मश्कूर अहमद उस्मानी को कांग्रेस ने टिकट तो दे दिया लेकिन एनडीए के तरफ़ से कई सवाल उठाए जा रहे हैं.

बिहार: भाषण में गिरने की बात करते-करते खुद स्टेज से नीचे गिर गए नेता जी, देखें VIDEO

नई दिल्ली: बिहार चुनाव में जाले असेंबली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ मश्कूर अहम उस्मानी के साथ चुनावी रैली के दौरान एक अजीब हादसा पेश आया है. दरअसल वो एक रैली को खिताब कर रहे थे और कह रहे थे कि लोकतंत्र में लोग जानते हैं कि किसको कब उठाना है और किसको कब गिरा देना है. बस उनकी मुंह गिरने वाली बात निकले ही जिस स्टेज पर वो खड़े थे अचानक से धड़ाम हो गया और वो खुद ही नीचे गिर गए.

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के साबिक़ यूनियन सद्र डॉ. मश्कूर अहमद उस्मानी को कांग्रेस ने टिकट तो दे दिया लेकिन एनडीए के तरफ़ से कई सवाल उठाए जा रहे हैं. मश्कूर अहमद उसमानी पर इलज़ाम है के उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्नाह की तस्वीर लगाई है हालांकि वो इस पर अपनी सफ़ाई में कहते हैं के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अलावा भी जिन्नाह की तस्वीर लगी हुई है जिसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को ख़त भी लिखा था लेकिन ख़त का कोई जवाब नहीं मिला.इस वजह से उनके मुख़ालिफ़ीन ने चुनावी प्रचार के दौरान पाकिस्तान और जिन्ना की चर्चा भी शुरू कर दी है. इस तरह बिहार असेंबली चुनाव 2020 में जिन्ना और पाकिस्तान की एंट्री हो गई है. 

मश्कूर अहमद उस्मानी को यहाँ से उम्मीदवार बनाने के लेकर अब कांग्रेस में भी बवाल मच गया है. यहां के साबिक़ एमएलए ऋषि मिश्रा ने मश्कूर उस्मानी को उम्मीदवार बनाने पर नाराज़गी ज़ाहिर की है. ऋषि मिश्रा इस सीट से अपनी उम्मीदवारी ठोक रहे थे मगर ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस ने ऋषि मिश्रा का टिकट काट कर मश्कूर उस्मानी को थमा दिया.

Zee Salaam LIVE TV

ये भी देखे

TAGS

Trending news