)
नई दिल्ली: शहरियत तरमीमी कानून (CAA) को लेकर फरवरी माह दिल्ली के जाफराबाद में हुए मुज़ाहिर के सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मीडिया को-ऑर्डिनेटर सफूरा ज़रगर को सनीचर को गिरफ्तार किया है. सफूरा ज़र्गर पर इल्ज़ाम है कि उन्होंने अपने साथ भीड़ को लेकर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन गई थी. उन्होंने ही जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे CAA के खिलाफ ख्वातीन को इकट्ठा किया था.
Police have arrested the media coordinator of the Jamia Coordination Committee Safoora Zargar. Zargar is accused of organizing anti CAA protest in Jaffrabad in Delhi's North-East district: Delhi Police Joint CP Alok Kumar
— ANI (@ANI) April 11, 2020
पुलिस ने सनीचर को बताया कि 22 फरवरी की रात CAA और कौमी शहरी रजिस्टर (NRC) के खिलाफ में ख्वातीन जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठ गई थीं और सफूरा पर इल्ज़ाम है कि उसी दौरान सफूरा भीड़ को लेकर वहां पहुंची और तशद्दुद की साज़िश रची.
इसके बाद जिले में कई दिनों तक तशद्दुद होता रहा और इस तशद्दुद में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. जाफराबाद पुलिस ने जांच के बाद सनीचर को जामिया से एमफिल कर रही सफूरा ज़रगर को गिरफ्तार किया है