Kashmir Tourist Places Closed: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद घाटी के 48 पर्यटन स्थलों को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है. जानें किस-किस Tourist Destinations को बंद किया गया है.
Trending Photos
)
Kashmir Tourist Places Closed: जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी में 48 पर्यटन स्थलों (Tourist Destinations) को सैलानियों के लिए बद करने का ऐलान किया है. यह कार्रवाई पहलगाम शहर के पास बैसरन घास के मैदान में टूरिस्ट पर हुए भीषण हमले के बाद की गई है. पाकिस्तानी आतंकियों ने कायरना हमला करते हुए गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी.
दरअसल, घाटी में कुल 87 Tourist Destinations हैं, जिनमें से 48 अब बंद हो चुके हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी गई है. श्रीनगर हवाई अड्डे पर आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई.
इन Tourist Destinations को किया गया बंद
कश्मीर में हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया है, जिन जगहों पर जाने पर फिलहाल रोक लगाई गई है, उनमें युसमर्ग, तौसमैदान, डूडपथरी, अहरबल, कौसरनाग, बंगस वैली, वेरिनाग गार्डन, सिंथन टॉप, मार्गन टॉप, बाबारेशी, दाचीगाम, नारानाग, जामिया मस्जिद श्रीनगर और बादामवारी समेत कई मशहूर जगहें शामिल हैं. इसके अलावा पैराग्लाइडिंग पॉइंट्स, वॉटरफॉल्स, व्यू प्वाइंट्स और कुछ रिसॉर्ट्स को भी सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है.
अधिकारी ने क्या कहा?
एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ स्थलों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है. पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से देशभर में आक्रोश फैल गया है और सभी धर्मों और क्षेत्रों के लोगों ने आतंकवादियों द्वारा की गई बर्बर हत्याओं की खुलकर निंदा की है.
पीएम मोदी ने क्या कहा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों, उनके समर्थकों और संचालकों को पकड़ा जाएगा और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते. वहीं, सुरक्षा बलों ने आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख सहित सक्रिय आतंकवादियों के 10 घरों को ध्वस्त कर दिया है. ये दोनों आतंकवादी पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार बताए गए हैं.