)
श्रीनगर: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है. हर दिन पाकिस्तान की तरफ से सीज़फायर की ख़िलाफ़वर्ज़ी खबरें आए रोज़ आती रहती हैं. इसी सिलसिले में पाकिस्तान अपनी हरकतों पर क़ायम रहते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ ज़िले के मनकोट में एलओसी पर मंगल की सुबह जंगबंदी की ख़िलाफ़वर्ज़ी की.
इस दौरान पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में ज़बरदस्त गोलाबारी की और पुलिस चोकियों को अपना निशाना बनाया. ताहम पाकिस्तान की इस गोलाबारी का हिंदुस्तानी फौज ने मुंह तोड़ जवाब दिया. वहीं पाकिस्तानी फायरिंग में मनकोट के बालोनी इलाके में आधा दर्जन से ज़्यादा जानवर ज़ख़्मी हो गए.
सरकारी ज़राए के मुताबिक इस महीने पाकिस्तान की जानिब से 45 दफा सीज़फायर तोड़ा गया है. वहीं गुज़िश्ता 3 सालों में पाकिस्तान की जानिब से कम से कम 8 हज़ार बार जंगबंदी की ख़िलाफ़वर्ज़ी की गई है. मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की जानिब से जारी करदा आंकड़ों के मुताबिक़ 1 जनवरी 2018 से इस साल जुलाई तक जम्मू कश्मीर में सरहदों पर पाकिस्तान ने 8 हज़ार 571 बार सीज़फायर की ख़िलाफ़वर्ज़ी कर चुका है.
2003 में जंगबंदी का मुआहिदा अमल में आने के बाद भी जम्मू कश्मीर में आए दिन ऐस वाक्यात रूनुमा होते रहते हैं. जिसकी वजह से पाक व हिंद के कई फौजियों की जान चली जाती है और आम लोगों की जान व माल भी महफ़ूज़ नहीं रहती है.
Zee Salaam LIVE TV