)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी फोर्सेज़ आज फिक एक और बड़ी कामयाबी मिली है. यहां सिक्योरिटी फोर्सेज़ दो ऑपरेशन में 5 दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
एक ऑपरेशन पंपोर में चल रहा था, जहां सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने तीन दहशतगर्दों के ढेर किया. वहीं दूसरा ऑपरेशन शोपियां में चल रहा था, यहां फौज ने 5 दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है. इस तरह फौज ने कुल 8 दहशतगर्दों को मार गिराया है.
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, 'मस्जिद में छिपे हुए 2 दहशतगर्द मारे गए हैं. कुल 3 दहशतगर्दों को मार गिराया गया है. डीजीपी दिलपाब सिंह ने आगे कहा, 'ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मस्जिद के वकार का पूरा ख्याल रखा गया.
मकामी लोगों और मस्जिद की कमेटी ने सब्र के साथ ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए जिला पुलिस चीफ ताहिर और ऑपरेशन में शामिल फौज व सीआरपीएफ की भी तारीफ की.'
मामले की संगीनियत को देखते हुए मुतअल्लिका इलाकों में मोबाइल, इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है.
Zee Salaam Live TV