)
बारामूला: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला जिले में पीर की सुबह दहशतगर्दों ने सिक्योरिटी फोर्सेज़ पर बड़ा हमला किया. इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक एसपीओ और सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए. दहशतगर्दों ने पुलिस और सीआरपीएफ की ज्वाइंट नाका पार्टी पर कई राउंड फायरिंग की.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया कि हमले में ज़ख्मी हुए CRPF के दो जवानों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, वो शदीद तौर से ज़ख्मी हो गए थे.
सिक्योरिटी फोर्सेज़ पर दहशतगर्दाना हमले के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. हर तरफ मुजरिमीन की तलाश की जा रही है. फौज और पुलिस की ज्वाइंट टीम इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चला रही है.
Zee Salaam LIVE TV