Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2995154

ड्यूटी की आड़ में गद्दारी! दो एसपीओ बर्खास्त, आतंकियों से मिलीभगत का आरोप

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दो एसपीओ को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर आतंकियों को जानकारी देने और गतिविधियों में सहयोग करने का शक था. जांच जारी है.

ड्यूटी की आड़ में गद्दारी! दो एसपीओ बर्खास्त, आतंकियों से मिलीभगत का आरोप

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों से संबंधों के इल्जाम दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं, सोपोर में लगातार दूसरे दिन ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) और आतंकी सहयोगियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया.

कठुआ की सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) मोहिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से दोनों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया. पुलिस जराए के मुताबिक, ये एसपीओ स्थानीय स्तर पर आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान कर रहे थे, जिससे सुरक्षा बलों की गोपनीय योजनाएं खतरे में पड़ रही थीं. 

दूसरी तरफ उत्तर कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकी समर्थक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने लगातार दूसरे दिन व्यापक अभियान चलाया. सोपोर पुलिस ने विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर जम्मू-कश्मीर नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल (JKNOP), अन्य आतंकवादी संचालकों और उनके सहयोगियों से जुड़े 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद को रसद, वित्तीय या वैचारिक सहायता देने वाले स्थानीय नेटवर्क को तोड़ना था. 

Add Zee News as a Preferred Source

चल रहे ऑपरेशनों में कई ओजीडब्ल्यू और संदिग्ध सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. इनसे सीमा पार संचालकों की मदद करने में उनकी भूमिका और संबंधों की जांच की जा रही है. फोरेंसिक जांच के लिए आपत्तिजनक सामग्री, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए, जिनमें संभवतः आतंकी संचार और फंडिंग से जुड़ी जानकारियां हो सकती हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान एक साथ चलाए गए.

इनपुट-आईएएनएस

TAGS

Trending news