)
जम्मू कश्मीर/फारूक वानी: श्रीनगर, नौहट्टा के ओल्ड सिटी इलाके में तारीखी जामिया मस्जिद में 30 हफ्ते बाद जुमा की नमाज अदा की गई. इस दौरान तकरीबन 3000 लोगों ने नमाज अदा की. लोगों के लिए जामिया मस्जिद इंतजामया ने हर तरह की सुविधाओं का इंतेजाम किया हुआ था. हर नमाजी की मस्जिम में जाने से पहले तलाशी ली जा रही थी.
नमाज के बाद नमाजियों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह बेहद खुश हैं क्योंकि उन्होंने काफी वक्त बाद जामिया मस्जिद में नमाज़ पढ़ी है. उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि रमजा ने महीने में मस्जिद को खुला रखा जाएगा. इस दौरान लोगों का कहना था कि उनका इस मस्जिद से काफी अकीदा जुड़ा हुआ है, यही वजह है घाटी के दूरदराज इलाकों से भी लोग यहां नमाज पढ़ने आते हैं.
इस सबके दौरान जामिया मस्जिद के प्रमुख मौलवी अहमद नक्शबंदी ने लोगों को धर्मोपदेश दिए, और साथ ही उमर फारूक की तत्काल रिहाई की मांग की. आपको बता दें जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से मीरवाइज 5 अगस्त 2019 से घर में नजरबंद हैं.
देखें वीडियो