जे़वरात के अलावा शकर दानी, धूप दानी, चाय की प्याली, ट्रे, गिलास, मग, मैच बॉक्स चम्मच और कुरआन के जुज़दान की काफी डिमांड रहती है.
Trending Photos
)
श्रीनगर/फारूक वानी: पहली नज़र में ये किसी शाही दरबार का शो केस लगता है. अमीर शख्स ही इस तरह की चीजें खरीद सकता है लेकिन कारीगर की यही खासियत है कि ऐसी चीज़ तैयार करे जो आम इंसान की भी पहुंच में हो. श्रीनगर में बर्सों से इस पेशे से जुड़े कारीगरों ने इसे आज मुमकिन बना दिया है. इसके डिजाइन में भी जिद्दत है. अपने तजुर्बे की बिना पर कारीगर नए दौर की पसन्द का पूरा ख्याल रखते हैं. कारोबारी भी यही चाहते हैं कि चीजें लोगों के ज़ौक के मुताबिक हो. यही सबब है कि पहले की बनिस्बत आज चांदी से बनी चीजों की मुख्तलिफ वैराइटी शोरूम में मौजदू हैं.
जे़वरात के अलावा शकर दानी, धूप दानी, चाय की प्याली, ट्रे, गिलास, मग, मैच बॉक्स चम्मच और कुरआन के जुज़दान की काफी डिमांड रहती है. शादी ब्याह के मौके पर कुछ लोग दुल्हन के सैंडल और जूतियों तक का ऑर्डर देते हैं. कश्मीर में बनी चांदी की चीजें. बैरूनी मुल्कों तक भेजी जाती हैं . बाहर से आने वाले टूरिस्ट के लिए भी ये चीजें खासी यादगार साबित होती हैं. कोरोना की वजह से इसकी बिक्री में काफी गिरावट आई है लेकिन शादी ब्याह के सीजन ने इसकी कुछ हद तक तलाफी कर दी है.
मकामी लोगों के लिए ये फन और कारोबार रोजगार का भी अहम ज़रिया है. सैकड़ों अफराद इस पेशे से जुड़े हुए हैं. चांदी की बनी चीजों पर नक्काशी और पॉलिशिंग का भी अपना फन है. इसके माहरीन अलग होते हैं. चांदी पर सोने का खूबसूरत पॉलिश ख्वातीन को काफी पसन्द आती है. शादी ब्याह के मौके पर गले की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट वगैरह की काफी बिक्री होती है. पुराने ज़माने से ही ये कश्मीर की अहम सनअत रही है. 90 की दहाई के बाद ये सनअत भी मुतास्सिर हुई लेकिन कारीगरों और कारोबारियों का कहना है कि हालात अब सुधर रहे हैं इस सनअत को अब दोबारा फरोग मिल रहा है. नौजवान भी इस पेश से जुड़ने लगे हैं
चांदी से बनी चीजों के लिए ज़िना कदल का इलाका काफी मशहूर है. ज्यादातर चीजें इन्हीं इलाकों में बनती है. इसके अलावा महराजगंज, बोरी कदल, कव्दारा, जामिया मार्किट में भी इन्हें तैयार किया जाता है. कई बुजुर्ग कारीगर आज भी इस काम को उसी शौक व लगन से अंजाम देते हैं. गले की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट भी अब सिल्वर में तैयार किए जाते हैं और ज्यादातर ख्वातीन शादी ब्याह के मौकों पर इसका इस्तेमाल करती हैं जो कि सोने की तरह ही दिखता है.