Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2699302

क्यों होता है जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, उमर अब्दुल्ला ने कर दिया साफ

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताया है. उन्होंने कहा है कि राज्य की सुरक्षा के लिए और नए कदम उठाने की जरूरत है. बृहस्पतिवार को आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर के 4 जवान शहिद हो गए थे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

क्यों होता है जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, उमर अब्दुल्ला ने कर दिया साफ

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा है कि हमें अपनी खामियों को सुधारने की जरूरत है, और सुरक्षा व्यवस्था को और तंदरूस्त करने के लिए नए कदम उठाए जाने की जरूरत है. उन्होंने सूबे में हो रहे आंकी हमलों, और आतंकियों द्वार किस चुक का फायदा उठाया जा रहा है, इन सभी चीजों पर अपनी राय रखा है.

दरअसल , मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कठुआ, रियासी और जम्मू के  4 शहिद पुलिस जवानों के परिवार वालों से मिलने और शहिदों को श्रधांजली देने गए थे. इस बीच उन्होंने सूबे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. बता दें कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ में पुलिस के चार जवान शहीद हो गए थे. वहीं, दो आतंकी भी मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि सूबे में आतंकी हमले इस वजह से तेज हो गए है. क्योंकि पिछले साल चाइना के साथ टेंशन के बीच सेना ने जम्मू कश्मीर में मौजूद जवानों को चाइना बोर्डर पर तैनात कर दिया था. उमर अब्दुल्ला का मानना है कि सेना के इस कदम से आतंकियों को इस क्षेत्र में फिर से हमले करने का सही मौका मिल गया है. हालांकि सेना द्वार इस चीज पर काम की जा रही है. 

अब्दुल्ला ने शहिद जवानों को खिराजेअकीदत पेश करने के बाद मीडिया से बात किया और कहा कि सूबे की सुरक्षा के लिए नए कदम उठाने की जरूरत है. बात दें कि बृहस्पतिवार 27 मार्च को कठुआ जिले के सफियान जंगल में आतंकियों के एक समूह  के साथ मुठभेड़ हुआ था. यह ऑपरेशन एक खुफिया सूचना के आधार पर कंडक्ट किया गया है. आर्मी, सीआरपिएफ और राज्य पुलिस की स्पेशल दस्ता SOG की टीम मिल कर इस ऑपरेशन को अंजाम दी है. इस ऑपरेशन में दो आतंकी भी मारे गए हैं. दावा है कि मारे गए आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है. 

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news