)
Jammu & Kashmir Earthquake: बिहार के बाद अब जम्मू-कश्मीर से एक अहम खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भकंप के झटके महसूस किए गए है. National Center for Seismology ने बुधवाक को जानकारी दी है कि भूकंप की तीव्रता 4 थी और तकरीबन 10:20 बजे भूकंप के झटके आए है. आपको जानारी के लिए बता दें मार्च और अप्रैल के महीनों में भारत के खई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं. हालांकि जम्मू-कश्मीर से कोई नुकसान की जानकारी सामने नहीं है.
आपको जानकारी के लिए बता दें जम्मू-कश्मीर में आए इस भूकंप से पहले बिहार और दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. सुबह तकरीबन पांच बजकर 35 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया था. हालांकि इस भूकंप में कोई नुकसान नहीं हुआ. जिन लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए वह बाहर निकलकर खड़े हो गए थे.
मार्च के महीने में उत्तर भारत के खई इलाकों में भूकंप आया था. 21 मार्च को 6.6 तीव्रता का भूकंर दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किया गया. उस दौरान भूकंप के झटके 2 बार महसूस किए गए. तीव्रता इतनी तेज थी कि लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकलकर खड़े हो गए. इससे पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे.