)
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 22 अप्रैल यानी आज घूमने गए सैलानियों पर अटैक किया है. इस हमले में दो सैलानी घायल हो गए हैं. हालांकि, मौके पर सिक्योरिटी फोर्सेस ने पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
दरअसल, साउथ कश्मीर के पहलगाम में भारी तादाद में देश-विदेश से सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं. 8 सैलानियों का एक ग्रुप पहलगाम घूमने के लिए जा रहा था, तभी उनपर आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. बता दें दहशतगर्दों ने यह हमला पहलगाम के बैसरन घाटी में किया है.
इस हमले की खबर एक लोकल आदमी ने प्रशासन को फोन कर के दी, जिसके बाद आर्मी और राज्य पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है, और सर्च ऑपरेशन जारी किया जा रहा है. फिलहाल अधिकारियों की कोई बयान सामने नहीं आई है. जराए के मुताबिक एक घायल की स्थिति गंभीर है.
बता दें कि सैलानियों के ग्रुप पर फायरिंग से वहां के लोग घबरा गए थे, और अफरा-तफरी का माहौल था. हालांकि वहां के स्थानीय लोगों ने पीड़ित सैलानियों को हिम्मत दिया, और पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को फोन कर के दी.
गौरतलब है कि भारतीय सेना के तरफ से दहशतगर्दों के खिलाफ पहाड़ों, जंगलों में लगातार ऑपरेशन किया जा रहा है. इससे घबराकर आतंकियों ने सैलानियों पर कायराना हमला किया है. अमूमन कश्मीर में आर्मी और दहशतगर्दों के बीच ही अटैक और काउंटर अटैक होता था.