)
Jammu Kashmir News: वक्फ संशोधन कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर में राजनीति तेज हो गई है. वक्फ कानून के खिलाफ महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP के ऐलान के बाद, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉंफ्रेंस भी इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के इस ऐलान के बाद कई एक दूसरे खिलाफ बयानबाजी तेज हो गई है.
दरअसल, महबूबा मुफ्ती की पार्टी पिपुल्स डेमोक्रेट्रिक पार्टी ने ऐलान किया था कि वह इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. इसके बाद नेशनल कॉंफ्रेंस ने भी ऐलान कर दिया है कि वह भी वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी. पीडीपी ने नेशलन कॉंफ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को बेवकूफ कर रही है.
PDP के एक बड़े नेता इकबाल तरंबो ने कहा कि पूरे मुल्क में J&k एक वहीद मुस्लिम अक्सरियत वाली रियासत हैं, जहां मुख्यमंत्री मुस्लिम हैं. लकिन चींता की बात है कि वक्फ कानून पर विधानसभा में कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने NC पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी छवी बदलना के लिए अपनी रणनीति में तब्दीली किया है.
वहीं, BJP के एक नेता मंजूर भट्ट ने भी सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना धाते हुए कहा कि एक मुस्लिम सीएम होने के बावजूद वह विधानसभा में वक्फ पर एक चर्चा नहीं करा पाएं, और अब सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह बात लोगों को धोखा देने के बराबर है.