Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ी तबदीली देखने को मिल रही है. साल 2018 में बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन टूटने के बाद दर्जनों नेताओं ने पीडीपी का साथ छोड़ दिया था. पिछले एक सालों से कई नेताओं ने पीडीपी में फिर से शामिल हो गए हैं. इसी बीच आज जम्मू कश्मीर के एक पूर्व विधायक और एक पूर्व पारषद सदस्य ने पीडीपी का दामन एक बार फिर से थाम लिया है.
Trending Photos
)
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है. साल 2018 में पीडिपी और भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद जो विधायक महबूबा मुफ्ती का साथ छोड़ दिए थे, वे फिर से पार्टी के साथ जुड़ने लगे हैं. पिछले एक सालों से यह सिलसिला जारी है. आज यानी 16 मार्च को जम्मू कश्मीर के एक पूर्व विधायक और एक पूर्व विधान परिषद सदस्य महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडिपी में शामिल हो गए हैं. दोनों राजनेताओं को पार्टी में स्वागत करने और सदस्यता दिलाने के लिए पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती खुद मौजूद थी.
दरअसल, धारा 370 हटने से पहले जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी की गठबंधन वाली सरकार चल रही थी. लेकिन जब दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूटा तो महबूबा मुफ्ती की पार्टी से कई नेताओं ने किनारा कर लिया था, और दूसरी राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो गए थे. मंसूर हुसैन सुहरवर्दी और यासिर रेशी ये दोनों नेता भी पीडीपी छोड़ पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का दामन थाम लिया था. मंसूर हुसैन पीडीपी से पूर्व में विधायक रह चुके हैं, वहीं, यासिर रेशी पूर्व में एमएलसी रह चुके है. अब ये दोनो नेता एक बार फिर पीडीपी में घर वापसी कर लिया है. इस खबर की जानकारी पीडीपी ने अपनी सोशल मीडिय अकाउंट 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए दी है. पास्ट में कहा गया है कि पूर्व विधायक मंसूर हुसैन सुहरवर्दी और एमएलसी यासिर रेशी श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय मे महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में पार्टी में वापस लौट आए हैं.
गौरतलब है कि पिछले एक साल में मंसूर हुसैन सुहरवर्दी और यासिर रेशी समेत मुजफ्फर हुसैन बेग, खुर्शीद आलम, बसारत बुखारी सहित कई पूर्व नेताओं ने पीडीपी में एक बार फिर से शामिल हुए हैं. बता दें, सुहरवर्दी और रोशी ने उन दर्जनों नेताओं में शामिल थे, जिनहोंने साल 20218 में पीडीपी का साथ छोड़ दिया था. साथ ही इन नेताओं ने साल 2021 में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गे थे.