Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2724621
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही; इतने लोगों की मौत, बचाव में जुटी सेना

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही; इतने लोगों की मौत, बचाव में जुटी सेना

Jammu Kashmir News: जम्मी-कश्मीर के रामबन जिला में बदल फटने से बाढ़ आ गई है, जिससे काफी नुकशान हुआ है, और तीन लोगों की मौत की भी खबर है. पूरी जानकारी के लिए नीच स्क्रॉल करें.

 

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही; इतने लोगों की मौत, बचाव में जुटी सेना

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के रामबन में अचानक बादल फटने से भीषण बाढ़ आ गई है. इससे के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं, कई मकान, दूकान और गाड़ियों को नुकशान पहंचा है, इस बीच राज्य की पुलिस के साथ सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रामबाग जिला में कई जगहों पर भारी बारिश होने और बागना गांव में बादल फटने से आपदा की स्थिति पैदा हो गई है. हालात इतनी खाराब है कि लगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेना पड़ा है.

बचाव अधिकारियों ने बताया है कि अभीतक लगभग 100 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. बाता दें, कि बादल फटने की बजह से भ-सख्लन की भी घटनाए हुई है, जिसमें कई गाड़ियां दब गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि की रामबन में तीन लोगों की मौत हो गई है, और काफी नुकशान भी हुआ है, उन्होंने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है, और प्रभावित परिवारों को केंद्र सरकार से वित्तिय सहायता देने की मांग की है.

वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा ने भी इस घटना पर दुख जताया है, और लोगों से अपील की है कि वह मौसम और सुरक्षा से जुड़ी एडवाइजरी का पालन करें. उन्होंने कहा है कि प्रशासन का पूरा ध्यान हालात को संभालने पर है. अब्दुल्ला ने कहा कि वह जल्द ही क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे, और राहत, मरम्मत योजनाओं की समिक्षा भी करेंगे.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में रामबन में बादल फटना और बाढ़ आना सूबे के लिए मुसिबल की घड़ी है. बता दें कि दर्जन भर जगहों पर भू-सख्लन से काफी नुकशान हुआ है, और जम्मू-कश्मीर हाइवे पर याता-यात ठप हो गई है. 

TAGS

Trending news