Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2713867
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंKashmir: दम तोड़ रहा अलगाववाद; कश्मीर के 12 संगठनों ने भारत को माना अपना मुल्क

Kashmir: दम तोड़ रहा अलगाववाद; कश्मीर के 12 संगठनों ने भारत को माना अपना मुल्क

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठन लगातार मेन-स्ट्रीम राजनीति से जुड़ रहे हैं, और अलगाववाद के रास्ते को छोड़ रहे हैं. इन बातों की जानकारी होम मिनिस्टर अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

Kashmir: दम तोड़ रहा अलगाववाद; कश्मीर के 12 संगठनों ने भारत को माना अपना मुल्क

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में अलगाववाद अपने खातमें की और है. क्योंकि कुछ ही महीने में सूबे में लगभग 12 अलगाववादी संगठनों ने अपना रास्ता बदल लिया है, और मेन-स्ट्रीम की राजनीति से जुड़ गए हैं. इस बात की जानकारी खूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिय के जिरए दी है. वही, शुक्रवार यानी आज एक बड़ी अलगाववादी मुस्लिम महिला ने भी अपने रास्ते से अलग भारत को अखंड मान लिया है. पहले ये भारत से जम्मू-कश्मीर को अलग करने की वकालत करती थी.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में मास मूवमेंट की सदर फरीदा बहनजी ने हुर्रियत कॉंफ्रेंस से अपने रिश्ते को तोड़ने का ऐलान कर दिया है, और अलगाववाद की राह को छोड़ भारत को अपने मुल्क के रूप में स्वीकार कर लिया है. इस बात की जानकारी खूद अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया के जिरिए दी है. उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर में नरेंद्र मोदी की पॉलिसी कारगर साबित हो रही है.

अबतक 12 संगठनों ने छोड़ा अलगाववाद का रास्ता
उन्होंने शुक्रवार 11 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि अबतक 12 संगठनों ने अलगाववाद से नाता तोड़ा है, और भारत की एक्ता के लिए पूरी प्रतिबध्ता जताई है, उन्होंने कहा इन संगठनों द्वारा लिए गए इस फैसले का वह तहे दिल से स्वागत करते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

एकजुट भारत का सपना हुआ और मजबूत
अमित शाह ने PM मोदी की पॉलिसी की तारीफ करते हुए कहा कि इन संगठनों का अलगाववाद से नाता तोड़ना मोदी के "एक भारत श्रेष्ठ भारत की जीत है." उन्होंने यह बताया कि जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी, जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग और कश्मीर फ्रीडम फ्रेंट जैसे तीन और संगठनों ने हुर्रियत से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने काहा कि यह घटी के लोगों का संविधान के प्रति विश्वास का नमूना है. शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का एकजुट और शक्तिशाली भारत का सपना आज और मजबूत हो गया है. 

TAGS

Trending news