)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में जुमेरात को दहशतगर्दों ने भाजपा के तीन कारकुनों का गोलियों भूनकर कत्ल कर दिया. यह जानकारी पुलिस ने दी है. एक पुलिस अफसर के मुताबिक जुमेरात देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में फिदा हुसैन उमर हाजम और राशिद बेग का दहशतगर्दों ने गोली मार कर कत्ल कर दिया
उन्होंने आगे बताया कि ज़ख्मी नेताओं फौरी तौर पर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मुर्दा करार दिया. बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा की मुखौटा तंज़ीम 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने इन कत्ल की जिम्मेदारी ली है.
दहशतगर्दों की इन घिनौनी हरकत की वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने मज़म्मत की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं हमारे 3 नौजवान कारकुनों के कत्ल की मज़म्मत करता हूं. वे जम्मू-कश्मीर में बेहतरीन काम करने वाले नौजवान थे. दुख की इस घड़ी में मेरी हमदर्दी उनके परिवार के साथ है. उनकी आत्मा को शांति मिले.
Zee Salaam LIVE TV