)
टोक्यो : पूरी दुनिया कोरोना वायरस के शिकंजे में है. दुनिया के 200 से ज्यादा मुल्क कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं. अमेरिका और यूरोप के कई मुल्कों में कोरोना से हालत खस्ता हो चुकी है. जापान के पीएम शिंजो आबे ने मुल्क में कोरोना वायरस (coronavirus) के मामले में हो रहे इजाफे के बाद टोक्यो और मुल्क के छह दूसरे हिस्सों में एक महीने के लिए इमरजेंसी लागू करने का ऐलान किया है.
जापान के पीएम शिंजो आबे ने मंगल को कहा, ‘‘ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और मईशत को बुरी तरह मुतास्सिर कर रहे हैं. मैं इमरजेंसी का ऐलान करता हूं.'' यह कदम दुनिया के दूसरे कई मुल्कों में लागू लॉकडाउन के नियमों से कुछ कम सख्त हैं. लेकिन मकामी गवर्नरों को ये हक देता है कि वो लोगों से कह सकें कि वो अपने अपने घरों में रहें और कारोबार बंद करने के लिए कहने का भी हक़ देता है.
Watch Zee Salaam Live TV
पीएम शिंजो आबे ने कहा कि हुकूमत का यह कदम लोगों से घरों में रहने के अपील की शक्ल में है, यह आदेश नहीं है. इस नियम को तोड़ने वालों को दंडित नहीं किया जाएगा. घोषित इमरजेंसी छह मई तक के लिए है. कोरोना के असर को खत्म करने के लिए हर किसी को अपनी गतिविधियों को बदलना सबसे ज़्याादा ज़रूरी है. पीएम शिंजो आबे ने एक महीने तक दूसरे के राब्ते में आने से बचने की अपील की है. सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना ही कोरोना का इलाज है. उन्होंने कहा कि कोरोनो वबा वर्ल्ड वॉर के बाद की सबसे बड़ी परेशानी है.
गौरतलब है कि जापान में कोरोना वायरस के कारण अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 3,906 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा योकोहामा बंदरगाह पर एक क्रूज पोत पर 712 मामले सामने आए थे और 11 लोगों की मौत हो गई थी.