)
नई दिल्लीः स्टेलंटिस समूह की इकाई जीप इंडिया इस साल के मध्य में देश में अपनी सात सीटों वाली एसयूवी (7 seater SUV) ‘जीप मेरिडियन’ उतारने जा रही है. कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) उसकी देश में पहली सात सीटों वाली एसयूवी (7 seater SUV) पेशकश होगी. स्टेलंटिस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक रोलैंड बाउचर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जीप ब्रांड की पहचान अपनी क्षमता वाली एसयूवी के जरिये है. हम जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) के जरिये भारत में भी इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस वाहन को विशेषरूप से भारतीय ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया गया है.
कीमतों का अभी खुलासा नहीं
जीप इंडिया के प्रमुख निपुण जे महाजन ने कहा कि कंपनी ने एसयूवी का कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा पर हर तरह के इलाके में परीक्षण किया है. इसके प्रदर्शन का परीक्षण करने के लिए 5,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की गई है. उन्होंने कहा कि इस वाहन का परीक्षण निर्माण गुणवत्ता के विभिन्न मानकों पर किया गया है. कंपनी ने कहा कि इस वाहन को 2022 के मध्य में उतारा जाएगा. उसी के आसपास इसकी कीमत के बारे में बताया जाएगा.
Zee Salaam Live Tv