)
Jinnah Tower: अगर हम कहें कि पाकिस्तान के संस्थापक और मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammed Ali Jinnah) के नाम मंसूब टॉवर जिन्ना टावर (Jinnah Tower) को तिरंगे के रंगों में रंग दिया है तो आपको कैसा लगेग? अगर आपको यह बात अजीब लग रही हो तो बता दें कि इसमें कुछ भी अजीब नहीं है. क्योंकि यह जिन्ना टावर पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत में ही है. जिन्ना टावर आंध्र प्रदेश के गुंटूर में मौजूद है और उसे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रंग दिया साथ ही गुरुवार को यहां झंडा फहराने की तैयारी चल रही है.
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के ने कार्यकर्ता पिछले कुछ हफ्तों से इस टावर को लेकर विवाद खड़ा किए हुए हैं. उनका कहना है कि इस टावर का जल्द से जल्द नाम बदला जाए और जब तक नाम नहीं बदला जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने इसे तिरंगे के रंग रंगने को लेकर कहा कि ये ठीक है कि टावर को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है, लेकिन इसका नाम भी बदला जाना चाहिए.
गुंटूर में क्यों बना जिन्ना टावर
गुंटूर के जिन्ना टावर को लेकर यूं तो कई तरह के दावे किए जाते हैं. हालांकि कहा यह भी जाता है कि हिंदुस्तान की आज़ादी से पहले साल 1939 में जिन्ना कुछ दिनों के लिए गुंटूर आए थे. यहां उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया था. जिसकी याद में यह टावर बना दिया गया है. अब इस टावर के विरोध में खड़े लोगों की मांग है कि महात्मा गांधी रोड पर मौजूद इस जिन्ना टावर का नाम बदला जाए. कुछ समय पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार, तेलंगाना से भाजपा विधायक राजा सिंह और आंध्र प्रदेश भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख सोमू वीराराजू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग की थी.
WATCH VIRAL VIDEO