Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2607139

J&K: राजौरी में कैसे हुई थी 16 बच्चों की रहस्यमयी मौत? अमित शाह ने दिए ये आदेश

Rajouri News: गृह मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि देश के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों की सेवाएं इस मामले में जुटाई जाएंगी, ताकि मौतों के कारणों को सही तरीके से समझा जा सके और इस मामले में कोई भी संदेह न रहे.

J&K: राजौरी में कैसे हुई थी 16 बच्चों की रहस्यमयी मौत? अमित शाह ने दिए ये आदेश

Rajouri News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर सरकार काफी गंभीर है और आज यानी 18 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच के आदेश दिए हैं. किन वजहों से तीन लोगों की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए गृह मंत्रालय के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी टीम बनाई जाएगी. 

टीम में कई मंत्रालयों के एक्सपर्ट होंगे शामिल
टीम में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के एक्सपर्ट शामिल होंगे, जिनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हैं. इसके अलावा, इस टीम में पशुपालन, खाद्य सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के विशेषज्ञ भी सहायता प्रदान करेंगे. विशेषज्ञों की मदद से इन मौतों का कारण जानने और भविष्य में इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

जराए के मुताबिक, यह टीम रविवार से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल राहत पहुंचाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाएगी. टीम की प्राथमिकता स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इस समस्या का समुचित समाधान खोजना होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

सरकार उठाएगी ये बड़ा कदम
गृह मंत्रालय द्वारा गठित इस विशेष टीम के माध्यम से राज्य सरकार को विशेषज्ञों की सहायता मिलेगी और उम्मीद की जा रही है कि मामले की तह तक पहुंचा जाएगा और स्थानीय लोगों के लिए राहत उपायों को तत्काल लागू किया जाएगा. इसके साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

गृह मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि देश के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों की सेवाएं इस मामले में जुटाई जाएंगी, ताकि मौतों के कारणों को सही तरीके से समझा जा सके और इस मामले में कोई भी संदेह न रहे.

TAGS

Trending news