Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam743884
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंJ&K पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

J&K पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

जांच के दौरान पुलिस को तीन लोगों के बारे में पता चला जो इस जुर्म में शामिल थे. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

J&K पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मंगल को तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो दहशतगर्दों की मदद करते थे. ये तीनों मददगार बांदीपुर जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्दों के लिए काम करते थे. ये जानकारी मंगल के रोज़ पुलिस ने दी. इनके पास से मुजरिमाना सामान बरामद किए गए हैं जिसमें हैंड ग्रेनेड भी शामिल है. 

जांच के दौरान पुलिस को तीन लोगों के बारे में पता चला जो इस जुर्म में शामिल थे. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके नाम मुजीब शम्श, तनवीर अहमद और इम्तियाज़ अहमद शेख हैं. सभी मकामी रिहाईशी हैं. इनके पास से हैंड ग्रेनेड के अलावा झंडे, झंडे बनाने के लिए कपड़े, सिलाई मशीन और दूसरे सामान बरामद किए गए हैं.

Zee Salaam LVIE TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news