)
नई दिल्ली : हिंदुस्तान में कोरोना की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है. वज़ारते सेहत की ओर से इस बात की तस्दीक करते हुए कहा कि अब तक हिंदुस्तान में कोरोना से मुतास्सिरीन की तादाद 7447 हो गई है और 239 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि अभ तक 642 लोग ठीक हो चुके हैं. हिंदुस्तान में पिछले 24 घंटों में 1035 नए मामले सामने आए हैं और 40 नई मौतों का आंकडा सामने आया है.
वज़ारते सेहत ने कोरोना से निपटने के लिए हिंदुस्तान की तैयारी को लेकर भी जानकारी देते हुए कहा कि COVID19 से बचने के लिए भारत ने रफ्तार से तैयारी की है। मुल्क में 586 COVID19 समर्पित अस्पताल और 1 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड और 11,500 ICU बेड हैं.ज्वॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने बताया, "कोरोना के खिलाफ हिंदुस्तान की सोच प्रोएक्टिव रही है.
वज़ारते सेहत ने कहा कि COVID19 से लड़ने के लिए लॉकडाउन और रोकथाम के उपाय अहम हैं. यदि हमने कोई उपाय नहीं किया होता तो हमारे पास इस समय 2 लाख मामले होते. वज़ारते दाखिला की ज्वाइंट सेक्रेट्री पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि ''आज होम मिनिस्ट्री ने रियासतों और मरकज़ी हुकूमत शासित रियासतों को ख़त लिखकर अपील की है कि डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को ज़रूरत के मुताबिक सिक्योरिटी दें.''
Watch Zee Salaam Live TV