)
नई दिल्ली: झारखंड चयन आयोग ने एक्साइज कांस्टेबल (JSSC Police Constable Bharti 2022) के पदों पर भर्ती निकाली है. जानकारी के मुताबिक ये भर्ती 583 पदों के लिए निकाली गई है. वैकेंसी के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहता हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन 25 फरवी को शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखरी तारीख 26 मार्च 2022 होगी.
वैकेंसी डिटेल
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यूआर केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 237 पद रिजर्व हैं. वहीं एसटी के लिए 148, एससी के लिए 57, ईबीसी के लिए 50, ईसा पूर्व के लिए 32 और ओबीसी के लिए 59 पद रिजर्व हैं.
योग्यता और आयु सीमा
जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए. अगर बात करें आयु सीमा की तो उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी जरूरी है.
आवेदन शुल्क और सैलरी
एससी एसटी केंडिडेट्ल के लिए 50 रुपय आवेदन फीस तय की गई है वहीं अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपय है. अगर बात करें सैलरी की तो जो उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होंगे उन्हे हर महीने 19900- 63200 के बीच सैलरी दी जाएगी.
सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सेलेक्शन फिजिकल, रिटन और मेडिकल एग्जाम के ज़रिए होगा.