)
ग्वालियर: ग्वालियर में भाजपा के मेंबरशिप मुहिम के मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कमलनाथ और उस वक्त की कांग्रेस हुकूमत पर जमकर निशाना साधा. सिंधिया के तेवर साफ दिखे लेकिन इस दौरान उनके गले पर पड़ा दुपट्टा भी चर्चा का मौज़ू बन गया.

प्रोग्राम में जहां सभी भाजपा कारकुनों के गले पर बीजेपी का टुपट्टा था तो वहीं सिंधिया के गले पर वो दुपट्टा था जिसे वो कांग्रेस के कारकुन रहते पहनते थे. हालांकि जब सिंधिया अपना रद्देअम देने पहुंचे तो उन्होंने उसी दुपट्टे के ऊपर बीजेपी वाला दुपट्टा डाल भी लिया.

वहीं सिंधिया के गले में दो-दो दुपट्टा देखकर कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई. कांग्रेस लीडर नरेंद्र सलूजा ने कहा कि श्री अंत जी, गले में दो दुपट्टे नहीं चलेंगे. अगर भाजपा में गए हैं तो हिम्मत दिखाकर ट्विटर प्रोफाइल पर भाजपा लीडर भी लिख लो और गले से कांग्रेस का दुपट्टा उतार दो.
श्री अंत जी , गले में दो दुपट्टे नहीं चलेंगे.....
यदि भाजपा में गये हो तो हिम्मत दिखाओ , अपनी ट्विटर प्रोफ़ाइल पर लिखो “ भाजपा नेता “ और गले में कांग्रेस का दुपट्टा नहीं सिर्फ़ भाजपा का दुपट्टा पहनो।
क्या सोचते है कि कांग्रेस का दुपट्टा पहनने से कांग्रेसी माफ़ कर देंगे ? pic.twitter.com/sd02pqTz3B
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) August 22, 2020
इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हुकूमत बदउनवाली की धारा वल्लभ भवन से शुरू होकर सूबे की गलियों तक पहुंची. उन्होंने आगे कहा कि सूबे में दो चीफ मिनिस्टर्स थे, एक कमलनाथ और दूसरे दिग्विजय सिंह.
Zee Salaam LIVE TV