)
भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना से साबिक एमपी और बीजेपी (BJP) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनकी मां को दिल्ली के सुपर मैक्स अस्पताल में दाखिल किया गया है. सिंधिया और उनके मां की तबीयत कल रात को खराब हुई थी, जिसके बाद दोनों को देर रात मैक्स अस्पताल के रूम नंबर 1425 में दाखिल कराया गया. जहां उन्हें डॉ. धिवान की निगरानी में रखा गया है.
श्री @JM_Scindia जी, पूज्य माताजी और आपके अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से आपके और माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 9, 2020
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां के खराब तबीयत की खबर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर दी. शिवराज ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और आपकी पूज्य माता जी की तबीयत खराब होने की खबर मिली है. ईश्वर से आपके और माताजी के जल्द सेहतमंद होने की दुआ करता हूं.
Zee Salaam Live TV