)
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा एमपी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पर्सनल सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह ग्वालियर के गांधीनगर में रहते हैं. मुरार जिला अस्पताल में हुई कोविड जांच में वह कोरोना मुतास्सिर निकले हैं. इस खबर के बाद भाजपा के कई MLA और अहम लीडरों की फिक्र बढ़ गई है.
सिंधिया के पर्सनल सेक्रेटरी 2 जुलाई को उनके साथ भोपाल आए थे और अगले दो दिन उन्हीं के साथ रहे. इस दौरान वह कई भाजपा लीडरों के राब्ते में आए. सिंधिया के पर्सनल सेक्रेटरी कैबिनेट तौसी के दौरान वुज़रा की हलफ बरदारी के वक्त भी राजभवन में मौजूद थे. वह सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकारी रिहाईश पर भी गए थे.
इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया की जितने भी सीनियर भाजपा लीडरों से मुलाकात हुई, उस दौरान उनके पर्सनल सेक्रेटरी भी मौजूद थे. वज़ीर बनने वाले भाजपा MLA और सिंधिया हिमायतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में भी वह मौजूद थे.
सिंधिया के पर्सनल सेक्रेटरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके राब्ते में आए सभी लीडरों की फिक्र बढ़ गई है. ऐसा अंदाज़ा लगाया है कि अपने भोपाल में ठहरने के दौरान वह राजभवन से लेकर सीएम हाउस और भाजपा दफ्तर तक करीब 1 हज़ार लोगों के राब्ते में आए.