Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2167024
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंKabir Nagar Building Collapse: दिल्ली के कबीर नगर में बिल्डिंग ढहने से 2 लोगों की मौत 1 घायल

Kabir Nagar Building Collapse: दिल्ली के कबीर नगर में बिल्डिंग ढहने से 2 लोगों की मौत 1 घायल

Kabir Nagar Building Collapse: दिल्ली के कबीर नगर में बिल्डिंग ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल हुआ है. 2 मंजिला इमारत का पहला फ्लोर खाली था और ग्राउंड फ्लोर पर जींस कटिंग का काम चल रहा था.

Kabir Nagar Building Collapse: दिल्ली के कबीर नगर में बिल्डिंग ढहने से 2 लोगों की मौत 1 घायल

Kabir Nagar Building Collapse: दिल्ली के वेलकम में मौजूद कबीर नगर में गुरुवार तड़के दो मंजिला इमारत गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया है कि स्थानीय अधिकारियों को इमारत ढहने के बारे में लगभग रात 2:16 बजे एक कॉल मिली थी.

पहले बिल्डिंग थी खाली

एक अज्ञात अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि घटना के समय इमारत की पहली मंजिल खाली थी, जबकि ग्राउंट फ्लोर का इस्तेमाल जींस काटने के लिए किया जा रहा था. बिल्डिंग ढहने पर तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे. अधिकारी ने बताया कि बचाव टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया के बावजूद, जीटीबी अस्पताल पहुंचने पर दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया.

कबीर नगर में बिल्डिंग ढही

मरने वाले शख्स  की पहचान 30 वर्षीय अरशद और 20 वर्षीय तौहीद के रूप में की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरा कर्मचारी 22 साल का रेहान इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है. नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि रेहान का फिलहाल जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है. अधिकारी ने कहा कि फिलहाल उसका पता लगाने की कोशिश की जारी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news