Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam811444
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंप्रशांत किशोर का दावा- बंगाल में 10 सीट भी नहीं जीतेगी भाजपा, नहीं तो छोड़ दूंगा पेशा

प्रशांत किशोर का दावा- बंगाल में 10 सीट भी नहीं जीतेगी भाजपा, नहीं तो छोड़ दूंगा पेशा

उन्होंने अपने ट्वीट को सेव करने की अपील करते हुए कहा कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल में इससे बेहतर करती है तो वह इस जगह को छोड़ देंगे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर सियासत हर दिन तेज़ होती जा रही है. एक तरफ जहां भाजपा के आला नेता बंगाल के दौरे पर जा कर सूबे की सीएम ममता बनर्जी पर पर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं तो वहीं ममता बनर्जी भी उनको जवाब दे रही हैं. इस बीच TMC के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. 

यह भी देखें: इस क्रिकेटर के साथ पार्टी कर रही हैं मोहम्मद शमी की पत्नी Hasin Jahan, देखिए तस्वीरें

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, 'मीडिया ने भाजपा को लेकर ज़रूरत से ज्यादा ही प्रचार प्रसार किया हुआ है लेकिन हकीकत यह है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को दहाई का आंकड़ा पार करने में ही जिद्दोजहद करनी पड़ेगी.'  उन्होंने अपने ट्वीट को सेव करने की अपील करते हुए कहा कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल में इससे बेहतर करती है तो वह इस जगह को छोड़ देंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: मां-बाप की इन हरकतों की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गया महज़ 11 महीने का बच्चा

भाजपा ने किया पलटवार
वहीं भाजपा जनरल सेक्रेटरी और पश्चिम बंगाल के इंचार्ज कैलाश विजयवर्गीय ने प्रशांत किशों की इस चुनौती को कुबूल करते हुए जवाबी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा,"'पश्चिम बंगाल में भाजपा की जो सुनामी चल रही है, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा."

यह भी पढ़ें: हज 2021: 45 सीटर बस में बैठेंगे सिर्फ 15 लोग, गर्भवती महिलाओं समेत इन लोगों पर रहेगी पाबंदी

बता दें कि प्रशांत किशोर इससे पहले जेडीयू नेता नीतीश कुमार के रणनीतिकार रहे थे लेकिन पिछले साल पार्टी नेताओं से मनमुटाव के बाद उन्होंने जेडीयू छोड़ दी और TMC का साथ पकड़ लिया.

अब पालतू कुत्ते-बिल्लियों का भी होगा अंतिम संस्कार, इस शहर में बनने जा रहा है श्मशान

भाजपा ने किया Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news