)
लखनऊ : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी की अपील पर कोरोना को लेकर मुल्क की इत्तेहाद की झलक दिखाई दी.लखनऊ में भीआपसी भाईचारे की मिसाल दिखाई दी.लखनऊ के ईदगाह में मोमबत्ती जलाई गई.मुस्लिम रहनुमा खालिद रशीद फिरंगी महली की कयादत में आज तमाम मुस्लिम रहनुमाओं ने लखनऊ के ईदगाह में मोमबत्तियां और मोबाइल की फ्लैश लाइट और टॉर्च जलाकर पीएम की अपील का साथ दिया.ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एवं शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना को चुनौती दी
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पूरे मुल्क के लोग रविवार रात 9 बजे घर की बत्तियां बुझाकर अपने कमरे में या बालकनी में आएं और दीया, कैंडिल, मोबाइल और टॉर्च जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी एकजुटा दिखाएं..जिसके बाद कल यानि 5 अप्रैल को पीएम मोदी के इस अपील का लोगों का भरपूर साथ मिला. हालांकि पीएम की इस अपील के बाद सियासत भी शुरू हो गई थी.वज़ीरे आज़म मोदी ने कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने जुमे को को ये अपील की थी.
Watch Zee Salaam Live TV