)
Kali mirch ke fayde: काली मिर्च हर घर में इस्तेमाल होती है. लेकिन लोग इसके फायदों से अनजान हैं. आज हम आपको काली मिर्च के फायदे गिनाने वाले हैं. काली मिर्च वैसे तो तासीर में गर्म कही जाती है, लेकिन इस का गर्मियों में एक हद तक इस्तेमाल सही माना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि काली मिर्च शादीशुदा मर्दों के लिए भी बेहतरीन चीज़ है. चलिए जानते हैं काली मिर्च के फायदों के बारे में
काली मिर्च शादीशुदा मर्दों के लिए एक बेहतरीन चीज है. काली मिर्च में जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिंक पुरुषों में सेक्स हर्मोन को बढ़ाता है जिसकी वजह से इंसान बेड पर अच्छा परफोर्म करता है. इसके साथ जिंक स्पर्म की तादाद में भी इजाफा करता है. आप काली मिर्च का पाउडर अंडे, पनीर और सलाद पर छिड़क कर खा सकते हैं,
नोट: ध्यान रहे जिंक का सप्लीमेंट ना लें, अगर लेने का विचार बना रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह और राय के बाद ही लें.
आपको बता दें काली मिर्च अर्थराइटिस पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होती है. काली मिर्च की खासियत होती है कि यह सूजन और जलन को कम करती है. कई रिसर्च में देखा गया है कि काली मिर्च में पाइपरीन नाम का एक कंपाउंड होता है जो अर्थराइटिस पेशेंट्स के लिए बेहतरीन चीज होता है.
दुनियाभर में हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली मौतों की काफी बड़ी तादाद है. कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में काली मिर्च काफी फायदेमंद होती है. कई रिसर्च में देखा गया है कि काली मिर्च का एक्सट्रैक्ट लेने से लोगों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हुआ है.
काली मिर्च का इस्तेमाल पाउड के फॉर्म में कर सकते हैं. आप सलाद, पनीर और ऑमलेट के ऊपर काली मिर्च पाउडर डालकर रोजाना खा सकते हैं. इसके साथ आप काली मिर्च और काले नमक को मिक्स कर सकते हैं और खाना खाने के दौरान आप सलाद में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप काली मिर्च का एक्सट्रैक्ट बाज़ार से खरीदकर भी उपयोग कर सकते हैं. ध्यान रहे काली मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदे हो सकता है. जो महिलाएं गर्भवती हैं वह काली मिर्च का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें.