कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी. अगर मेडल जीतती हैं तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक्स में भारत को रविवार से खुशखबरी ही मिल रही है. पहले बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने भारत को एक और मेडल जिताकर तारीख रकम की तो वहीं थोड़ी देर बाद पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शिकस्त देकर सदियों बाद सेमिफाइनल में जगह बनाई. इसके अलावा आज महिला हॉकी टीम ने भी इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से शिकस्त देकर पहली बार सेमिफाइनल पहुंची है.
इन सब के अलावा भारत को एक और खिलाड़ी बड़ी उम्मीदें बनी हुई हैं कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur). कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी. अगर मेडल जीतती हैं तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी. क्वालिफिकेशन राउंड में कमलप्रीत के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे मेडल लाने की उम्मीद बढ़ चुकी है। उन्होंने 64 मीटर दूर चक्का फेंककर इतिहास रच दिया था.
यह भी देखिए: भारत ने जीता हॉकी मैच तो रोने लगे कमंटेटर, रोते-रोते सुनाया मैच का हाल, देखिए VIDEO
कौन हैं कमलप्रीत कौर (Who is Kamalpreet Kaur)
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाली कमलप्रीत कौर पढ़ाई लिखाई में बहुत कमजोर थीं. जिसके बाद कमलप्रीत के कोच ने उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को कहा. इस प्रतियोगिता में उन्होंने चौथा मकाम हासिल किया था. कमलप्रीत कौर की शुरुआती ट्रेनिंग भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में उनके गांव में शुरू हुई. कमलप्रीत की कड़ी मेहनत और जुनून ने रंग लाना शुरू किया. वह 2016 में अंडर-18 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैम्पियन बनीं. कौर ने साल 2014 से खेल के प्रति दिलचस्पी दिखाई और गंभीर हुईं.
पहले शॉटपुटर थी कमलप्रीत
कमलप्रीत कौर को लेकर कहा जाता है कि वो पहले शॉटपुटर थीं लेकिन स्कूल के कोच ने कहा कि उनकी लंबाई अच्छी है उन्हें डिस्कस शुरू करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने डिस्कस अपना लिया.
ZEE SALAAM LIVE TV