)
मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स मामले को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं और हर रोज़ तरह तरह के बयान लोगों के साथ शेयर कर रही हैं. इसी के चलते गुज़िश्ता रोज़ पार्लियामेंट में जया बच्चन ने इस मसले पर अपने रद्देअमल का इज़हार करते हुए था कि कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद कर रहे हैं.
जया बच्चन के इस बयान के बाद कंगना हालांकि मंगल के रोज़ जवाब दिया था लेकिन आज एक बार फिर उन्होंने जया बच्चन पर हमला बोला है. कंगना ने कहा है कि कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था, वो भी हेरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं.
कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो के साथ सोने के बाद,मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं। https://t.co/lPo9X4hRZX
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 16, 2020
इससे पहले भी मंगल के रोज़ कंगना ने ट्वीट में लिखा था, 'जया जी आप वही बात कहेंगी अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता के साथ मारपीट होती, नशा दिया जाता और छेड़छाड़ की जाती है? तो तब भी आप यही बात कहेंगी अगर अभिषेक ने लगातार उत्पीड़न की शिकायत की और एक दिन फांसी पर लटके मिले? हमारे लिए भी हमदर्दी दिखाएं.'
Zee Salaam LIVE TV