)
मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत मुंबई पहुंच गई हैं. उनके मुंबई पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के सख्त के इंतेज़ामात किए गए हैं. इसके अलावा करनी सेना के कारकुनन भी कंगना रनौत की हिमायत में एयर पोर्ट के बाहर खड़े हुए हैं और नारे बाज़ी कर रहे हैं.
Maharashtra: Visuals from Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport in Mumbai.
Actor Kangana Ranaut to arrive at the airport shortly. pic.twitter.com/xgwryJ0ugr
— ANI (@ANI) September 9, 2020
मुंबई एयरपोर्ट के बाहर हंगामे को देखते हुए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. एडीशनल बैरिकेड्स लगाए गए हैं.
मुंबई एयरपोर्ट के बाहर शिवसेना कारकुन पहुंच गए हैं. काले झंडे लेकर शिवसेना कारकुन कंगना की मुखालिफत में नारेबाजी कर रहे हैं. इस वजह से शिवसेना और आरपीआई के कारकुन आमने-सामने आ गए हैं.
बता दें, कंगना ने दोपहर करीब 12.30 बजे चंडीगढ़ से मुंबई के लिए निकली थीं. वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट से बुध को कंगना रनौत को बड़ी राहत देते हुए उनके दफ्तर पर BMC की कार्रवाई तबाह करने पर रोक लगाई. अदाकारा ने बीएमसी की कार्रवाई को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सद्र शरद पवार ने कंगना रनौत के दफ्तर में गैरकानूनी तामीर तोड़ने की बीएमसी (BMC) की कार्रवाई पर बयान जारी करते हुए कहा, 'उस बारे में मेरे पास मुनासिब जानकारी नहीं है. लेकिन मुंबई में गैरकानूनी तामीर कोई नई बात नहीं है. जिस हालात में कार्रवाई की गई है उसको लेकर लोगों के मन में खदशा हो गया है. वैसे गैर कानूनी तामीर को लेकर बीएमसी के अपने नियम-कायदे हैं और वो अपने हिसाब से कार्रवाई करते हैं.'
Zee Salaam LIVE TV