Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam739849
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकंगना रनौत ने करण जौहर पर लगाए संगीन इल्ज़ाम, PM मोदी को भी किया टैग

कंगना रनौत ने करण जौहर पर लगाए संगीन इल्ज़ाम, PM मोदी को भी किया टैग

बता दें, मरहूम अदाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इंतेकाल के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला छेड़ा है,

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिल्म डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) को लेकर ट्वीट किया है. अपने इस ट्वीट में उन्होंने वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी टैग किया है. 

कंगना ने अपने ट्वीट में कहा 'करण जौहर मूवी माफिया के अहम मुजरिम हैं. यहां तक कि कई लोगों की ज़िंदगी तबाह करने के बाद वह आजादी से घूम रहे हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. क्या यहां हम लोगों के लिए कोई उम्मीद है? सब सुलझा लेने के बाद वह और उनकी लकड़बग्घा की गैंग मेरे तरफ आएगी.'

बता दें, मरहूम अदाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इंतेकाल के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला छेड़ा है, जहां उन्होंने इल्ज़ाम लगाया है कि बॉलीवुड में सिर्फ स्टार किड्स को बढ़ावा दिया जा रहा है. वह लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म को लेकर अपनी बात शेयर करती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कंगना ने अपना ट्विटर अकाउंट अब खुद संभालना शुरू कर दिया है. इसलिए जहां पहले उनकी आईडी 'टीम कंगना रनौत' थी, वहीं अब इसका नाम 'कंगना रनौत' हो चुका है, लेकिन जब से कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल की कमान संभाली है तब से ही उनके फॉलोवर्स की कम होते जा रहे हैं. इस बात को लेकर उन्होंने फिक्र का इज़हार किया था. 

कगंना रनौत के एक फेन ने ट्विटर पर बताया था कि हर दिन उनके फॉलोवर्स कम होते जा रहे हैं. कंगना रनौत ने अपने फैन के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं मानती हूं कि मैं हर दिन 40-50 हजार फॉलोवर्स की तादाद कम होते हुए नोटिस करती हूं. मैं इस प्लेटफॉर्म पर बहुत नई हूं, लेकिन यह कैसे काम करता है? ऐसा क्यों हो रहा है कोई आइडिया है?' अपने इस ट्वीट में कंगना रनौत ने ट्विटर इंडिया और ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया था.

 

TAGS

Trending news