)
लखनऊ: लापरवाही के चलते कोरोना फैलाने को लेकर सुर्खियों में रहीं मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने चुप्पी तोड़ते हुए सफाई पेश की है. इंस्टाग्राम पर एक लंबे पोस्ट के ज़रिए कनिका ने अपनी बात रखी.
सिंगर कनिका कपूर ने पोस्ट में लिखा "मेरे बारे में कई तरह की कहानियां चल रही हैं. कुछ में जानबूझकर आग लगाई गई, क्योंकि मैंने चुप रहना सही समझा. गलत होने की वजह से मैं चुप नहीं थी बल्कि जानती थी कि लोगों को गलतफहमी है और गलत जानकारी दी गई है. मैंने इस बात को वक्त दिया कि सच खुद-ब-खुद सामने आएगा और लोगों को सच की अनुभूति होगी."
कनिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ''UK से आने के बाद जितने भी लोग मेरे राब्ते में आए, उनमें Covid-19 की कोई भी अलामत नहीं मिली, सबकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई. 10 मार्च को यूके से वापस मुंबई आई और मुझे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जांचा भी गया. उस वक्त कोई ऐसी एडवाइजरी नहीं थी, जिसमें कहा गया हो कि खुद को क्वॉरंटीन करें. मुझमें कोई अलामत नहीं दिखी, इसलिए खुद को क्वॉरंटीन नहीं किया. परिवार से मिलने के लिए लखनऊ आई, जहां लखनऊ एयरपोर्ट पर कोई स्क्रीनिंग नहीं की गई. 14 और 15 मार्च को दोस्त के यहां लंच और डिनर अटेंड किया. मैंने किसी भी तरह की कोई पार्टी खुद से नहीं दी थी."
कनिका का दावा है कि उन्हें उस वक्त तक सेहत से मुतअल्लिक कोई दिक्कत नहीं थी. जब हुई तब उन्होंने खुद टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल गई. कनिका ने लिखा, "उम्मीद करती हूं कि इस मसले पर लोग इमानदारी और हस्सासियत के साथ डील करेंगे. मन्फी (नकारात्मक) बातें थोपने से हकायक नहीं बदलते."
बता दें लंदन से वापस लौटने के बाद कई पार्टियों में शामिल हुईं कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट जब पॉजिटिव आई थी तो हड़कंप मच गया था. उत्तर प्रदेश के वज़ीरे सेहत, कई MLAs और अफसरों को क्वारंटाइन होना पड़ा था, साथ ही अपनी जांच भी करवानी पड़ी थी. जबकि, कनिका को लखनऊ के अस्पातल में दाखिल करवाया गया था. कनिका पर कोरोना की जानकारी छिपाने का भी संगीन इल्ज़ाम लगा था.
Zee Salaam Live TV