Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam705950
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंKanpur Encounter: विकास दुबे का घर गिरा रही है पुलिस, अब तक 12 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Kanpur Encounter: विकास दुबे का घर गिरा रही है पुलिस, अब तक 12 लोगों की हुई गिरफ्तारी

इसके साथ ही विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 25 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं. इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं.

Kanpur Encounter: विकास दुबे का घर गिरा रही है पुलिस, अब तक 12 लोगों की हुई गिरफ्तारी

कानपुर: जुमेरात को देर रात विकास दुबे ने अपने जिस किलेनुमा घर में बैठकर पुलिस मुलाज़िमीन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, अब उस घर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने धूल में मिलाने का फैसला लिया है. मुजरिम विकास दुबे की तलाश जारी है. इसी बीच बिठूर में बने उसे किलेनुमा घर को यूपी पुलिस गिरा रही है. PAC विकास दुबे के घर को जेसीबी से ढहा रही है. हालांकि कत्ल केस के गवाह बने इस घर को क्यों ढहाया जा रहा है, इसकी वजह अभी साफ नहीं है.  

इसके साथ ही विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 25 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं. इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं. पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है. ताकि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके. विकास दुबे का अब तक पता नहीं चला है, ऐसे में उसके मध्य प्रदेश, राजस्थान या फिर नेपाल भागने के खदशे पर पुलिस गौर कर रही है और तलाशी मुहिम में सख्ती से की जा रही है. 

Zee Salaam Live TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news