Kanpur News: कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. गुस्साए ग्रामीणों ने खुद चार गोकशों को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले किया. लापरवाही के चलते चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया.
Trending Photos
)
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र में कथित तौर पर गोमांस की बिक्री जोरों पर चल रही थी. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार ककवन थाने क्षेत्र में मौजूद एक पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी से की थी, लेकिन चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही गोकशी के चार आरोपियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और बाद में थाने के हवाले कर दिया. साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिसके बाद ककवन एसओ और बिल्हौर एसीपी मौके पर पहुंचे. इसके बाद ग्रामीणों के शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.
दरअसल, कानपुर देहात के ककवन थाना क्षेत्र में बिषधन पुलिस चौकी से सिर्फ एक किलोमीटर दूर खेड़ा गांव में खुलेआम गोकशी हो रही थी. ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने फौरन पुलिस को जानकारी दी लेकिन चौकी इंचार्ज अतुल यादव ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे गुस्साए ग्रामीण आरोपियों की जमकर पिटाई की.
ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर की पिटाई
ग्रामीणों चार गोकशों को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद ककवन थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों का इल्जाम है कि चौकी इंचार्ज की गोकशों के साथ मिलीभगत है. इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया.
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले की खबर मिलते ही बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला और भारी फोर्स तैनात कर दी गई. पुलिस ने गोकशी करने के इल्जाम में विषधन खेड़ा गांव के समीन, सहनवाज, साबिर अली और उन्नाव बांगरमऊ के साहिल को गिरफ्तार कर लिया. चारों के खिलाफ गोकशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी गोमांस का सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज दिया है. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है.