)
कानपुर: संजीत यादव अगवा मामले में उत्तर प्रदेश हुकूमत ने सख्त कार्रवाई करते हुए कानपुर में तैनात आईपीएस अफसर, एडीशनल सुप्रिटेंडेंट पुलिस जनूबी कानपुर नगर अपर्णा गुप्ता, उस वक्त के सीओ मनोज गुप्ता, साबिक एसओ थाना बर्रा रंजीत राय और चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को मुअत्तल कर दिया है. इसके अलावा 7 दीगर पुलिस अहलकारों को भी मुअत्तल किया गया है.
चार अफसरों के अलावा बर्रा चौकी उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी अवधेश, आरक्षी दुशु भारती, आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी सौरभ पाण्डेय, मनीष और शिव प्रताप को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
कानपुर के बर्रा के लैब टेक्नीशियन संजीत यादव कत्ल मामले में फिरौती के तीस लाख रुपये दिए जाने की जांच हुकूमत ने एडीजी पीएचक्यू वीपी जोगदण्ड को सौंपी है. वो कानपुर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू करेंगे. दरअसल संजीत के परिवार वालों ने पहले कहा था कि पुलिस के कहने पर उन्होंने किडनैपर्स को तीस लाख की फिरौती दी थी लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई. हालांकि बाद में संजीत की बहन ने बयान बदल दिया था. अब इसे लेकर जांच होगी.
Zee Salaam LIVE TV