)
कानपुर: पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है. हिंदुस्तान में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है. दिल्ली में कई डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं. जिसके बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज से एक बड़ी ख़बर सामने आई. मेडिकल कालेज में एक जूनियर डॉक्टर में कोरोना वायरस की तस्दीक हुई है.
CMO अशोक कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर डॉक्टर में कोरोना की तस्दीक के बाद राब्ते में आए सभी साथी डॉक्टरों की जांच जारी है. अब तक 200 से ज़ायद लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और दूसरे सैंपल की जांच जारी है.
CMO के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को सील किया जा रहा है साथ ही पूरे परिसर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं उन्हें रिपोर्ट आ जाने तक क्वारंटीन करके रखा जाएगा.
Watch Zee Salaam Live TV