)
नई दिल्ली: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. दरअसल कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अब एक नई फिल्म पर काम करने वाले हैं उनके साथ बॉलिवुड की एक दिग्गज एक्ट्रेस भी नजर आएंगी. इस बात का खुलासा मशहूर फिल्म क्रीटीक तरण आदर्श (Tran Adarsh) ने अपने एक पोस्ट के जरिए किया है.
तरण आदर्श (Taran Sharma) ने ट्वीट से मिली जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा (Kapil Sharma) फिर से एक्टिंग में एंट्री करने वाले हैं. इस फिल्म को नंदिता दास डायरेक्ट करेंगी. इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलिवरी बॉय के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन यह साफ है शहाना गोस्वामी कपिल शर्मा की पत्नी के रोल में नजर आ सकती हैं.
KAPIL SHARMA RETURNS TO ACTING: WILL STAR IN NANDITA DAS' NEXT DIRECTORIAL... #KapilSharma will star as a food delivery rider in actress - director #NanditaDas' next film... Not titled yet... #ShahanaGoswami will portray the role of his wife in the film. pic.twitter.com/bwqT9HlNlw
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 17, 2022
तरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सेल्फी ट्वीट की है. इससेल्फी में कपिल शर्मा, नंदिता दास और गिन्नी चतरथ भी नजर आ रहे हैं. आपको बता दें इस से पहले कपिल शर्मा दो फिल्में में नजर आ चुके हैं. उन्होंने पहली फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' और दूसरी फिल्म फिरंगी की थी. इन दोनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं किया. ऐसे में यह नई खबर आना लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है.
देखें वीडियो