)
Karnataka Hijab Controversy hearing today: कर्नाटक के कई कॉलेजों में मुस्मिल छात्राओं के हिजाब पहनने पर लगी पाबंदी के खिलाफ दायर अर्जी पर कर्नाटक हाईकोर्ट के तीन जजों की बेंच आज इस मामले की सुनवाई करेगी. इस बेंच में एक मुसलमान महिला जज भी शामिल किया गया है. ये बेंच गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगी. इस बेंच की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश खुद करेंगे.
बेंच में मुस्लिम महिला जज भी शामिल
जिस मुस्लिम महिला जज को बेंच में शामिल किया गया है, उनका नाम जस्टिस जयबुनिसा मोहिउद्दीन खाजीइस है, जिन्हें पिछले साल मार्च में एक ज़िला जज के पद से तरक्की देकर हाई कोर्ट का जज बनाया गया था.
कर्नाटक हिजाब विवाद की सुनवाई करने वाली तीन रुकनी बेंच में न्यायमूर्ति कृष्णा दीक्षित भी हैं, तीन दिनों तक हिजाब मामले पर सुनवाई करने के बाद इसे बड़ी पीठ के पास भेजने का फैसला लिया क्योंकि इस मामले में संवैधानिक सवाल और व्यक्तिगत क़ानून दोनों शामिल हैं.
क्या है पूरा मामला
पिछले महीने उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में कॉलेज प्रशासन के नियम के खिलाफ जाकर 6 छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज आईं थीं. इसके बाद कर्नाटक के दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. हिजाब के विरोध में कुछ छात्र-छात्राएं भगवा शॉल लेकर स्कूल- कॉलेज आने लगे, जिसके कारण मामले ने तूल पकड़ लिया. मंगलवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बागलकोट जिलों में हिजाब विवाद को लेकर पथराव की खबरें भी सामने आई थीं. इस बीच, बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म को अनिवार्य कर दी है और अब तमाम फरीक को कोर्ट के आदेश का इंतिजार है.
Zee Salaam Live TV: