)
अलीगढ़: कर्नाटक हिजाब विवाद (Hijab Controversy) अब मुल्क भर में धीरे-धीरे ज़ोर पकड़ता जा रहा है. देश के कोने-कोने में धरना-प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के मालेगांव में हिजाब डे मनाया गया तो जयपुर ग्रामीण के चाकसू इलाके में एक कॉलेज में यूनिफॉर्म में आने को कहा गया तो बुरका पहने छात्राओं ने हंगामा खड़ा कर दिया. आज पंजाब के लुधियाना में भी महिलाओं का हिजाब मार्च निकालने का ऐलान किया गया है.
सपा नेता ने हिजाब विवाद पर क्या कहा?
इसी बीच समाजवादी पार्टी की अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम (Rubina Khanam) ने कर्नाटक हिजाब मामले पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिजाब पर हाथ डालने वालों का हाथ काट देंगे. भारत विविधताओं का देश है, यहां माथे का तिलक हो या पगड़ी. घूंघट हो या हिजाब. यह सब हमारी संस्कृति और परंपराओं का अटूट हिस्सा है. इन पर राजनीति कर विवाद खड़ा करना नीचता की पराकाष्ठा है. उन्होंने कहा कि मैं उनको बता देना चाहती हूं कि महिलाओं को कमजोर समझने की भूल न करो.सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो. अगर बहन-बेटियों के आत्मसम्मान पर हाथ डालेंगे तो हम झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथ काट डालेंगे.
कहां से शुरू इस विवाद की शुरुआत?
जान लें कि हिजाब विवाद की शुरुआत कर्नाटक (Karnataka) के उडुपी (Udupi) से हुई. यहां हिजाब पहने हुई छात्राओं की क्लास में एंट्री का कुछ स्टूडेंट्स ने विरोध किया और वो भगवा गमछा पहनकर कॉलेज आने लगे. बाद में ऐसा ही उडुपी के कई स्कूल-कॉलेजों में हुआ.
16 फरवरी तक के लिए कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज बंद
कर्नाटक में हिजाब विवाद को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने सभी डिग्री कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और प्रोफेशनल कोर्स के संस्थानों को 16 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.
ये वीडियो भी देखिए..