करणी सेना ने कहा है कि जिसने भी हिंदू-देवताओं का अपमान किया है उसकी जीभ काटने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: वेब सरीज़ तांडव पर भले ही मेकर्स ने माफी मांग ली है लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में मेकर्स के खिलाफ प्रोटेस्ट हुए और कलाकारों के खिलाफ कई जगह मामले भी दर्ज किए गए. अब महाराष्ट्र करणी सेना ने कहा है कि जिसने भी हिंदू-देवताओं का अपमान किया है उसकी जीभ काटने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें चेक
महाराष्ट्र करणी सेना के अध्यक्ष अजय सेंगर ने तांडव सीरीज पर ऐतराज़ ज़ाहिर किया है. उन्होंने यहां तक कह दिया,"जिसने भी सीरीज़ में हिंदू-देवताओं का अपमान किया है, जो उसकी जीभ काट सकता है उसे हम एक करोड़ रुपये इनाम में देंगे." उन्होंने आगे कहा,"भले ही तांडव के निर्माताओं ने माफी मांग ली है लेकिन यह काफी नहीं है और इसे कुबूल नहीं किया जाएगा."
यह भी पढ़ें: जानिए क्या है टाइम कैप्सूल, गणतंत्र दिवस पर AMU में किया जाएगा दफन
बता दें कि करणी सेना ने इस सीरीज के खिलाफ जमकर विरोध किया है. जयपुर में करणी सेना की महिला विंग ने प्रोटेस्ट किया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने गधों के चेहरे पर वेज सीरीज़ के अदाकार, अदाकाराओं और डायरेक्टर को पोस्टर लगाकर उनको गुलाब जामुन खिलाए और मैसेज दिया कि अब सुधर जाओ. अभी तो मिठाई खिला रहे हैं वो दिन दूर नहीं होगा जब ऐसे करने वालों को जूते मारे जाएंगे.
ZEE SALAAM LIVE TV