डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के मशहूर फैशन स्टार शमून सुल्तान अपने देश में लोगों को खादी के लिए प्रेरित कर रहे हैं. शमून सुल्तान के पहनावे का असर अक्सर अमीर घरानों के लोगों में देखा जाता है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खादी को बढ़ावा देने के आह्वान के बाद दुनिया भर में खादी की बिक्री में तेज़ी आ रही है. कभी घाटे में चल रहे खाधी उद्योग को अब बढ़ावा मिल रहा है. यहां तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खादी की मांग तेज हुई है. पाकिस्तानी फैशन में खादी का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है, जिसका पूरा श्रेय फैशन स्टार शमून सुल्तान को जाता है.
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के मशहूर फैशन स्टार शमून सुल्तान अपने देश में लोगों को खादी के लिए प्रेरित कर रहे हैं. शमून सुल्तान के पहनावे का असर अक्सर अमीर घरानों के लोगों में देखा जाता है. शमून का कहना है कि उन्हें चुनौतियों से बहुत प्यार है. शमूना की इसी खूबी ने शायद उन्हें पाकिस्तानी फैशन के सबसे बड़े सितारों में से एक बना दिया है.
लॉकडाउन के दौरान उन्होंने काफी चुनौतियों का सामना किया. हालांकि उस वक्त खादी तो क्या पूरी दुनिया का ही बुरा हाल था. लॉकडाउन के दौरान आई तमाम परेशानियों के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं हारा और उन्होंने खादी को बढ़ावा देने के लिए तुर्की की अभिनेत्री एसरा बिल्जिक (Esra Bilgic) से संपर्क कर एक करार किया.
एसरा बिल्जिक को पाकिस्तान में बहुत पसंद किया जाता है. क्योंकि उन्होंने एक मशहूर ड्रामा एर्तुग्रुल ग़ाज़ी (Ertugrul Ghazi) में दिरीलिस का किरदार अदा किया था. इस ड्रामे को पाकिस्तान समेत तमाम मुस्लिम दुनिया में देखा गया है. यह पहली बार था, जब किसी सेलिब्रिटी के साथ खादी का नाम जुड़ा, इससे पहले तक खादी का नाम सेलिब्रिटीज के साथ नहीं देखा गया.
यह भी पढ़ें: भाजपा के इस कद्दावर लीडर ने बता दिया, यूपी में कब बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार?
शमून सुल्ताना ने बिल्जिक के साथ मिलकर पाकिस्तान में खादी ब्रांडिंग की और एक्स खादी नाम से कलेक्शन को बाजार में लेकर आए. पाकिस्तानी लोगों के बिल्जिक की अपील और खादी बहुत पसंद आई. इस तरह से पाकिस्तान में खादी के आगे बढ़ाया गया.
खादी का कारोबार करने से बड़े-बड़े कारोबारी डरते हैं लेकिन शमून ने इस सब की परवाह किए साल 2016 में कराची में एक बड़ा खादी स्टोर खोला है और आज उनके पास पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में 62 खादी स्टोर्स हैं. इसके अलावा 15-16 अंतर्राष्ट्रीय स्टोर भी हैं.
यह भी देखें: पाकिस्तान ने अपने JF-17 विमान को बताया राफेल से बेहतर, जानिए क्या है दोनों में खास
शमून का कहना है कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. मैं अपने आपको दूसरी तरह देखता हूं. मैं और मेरी टीम हर तर चीज़ पर खुलकर चर्चा करते हैं और जब कुछ अच्छा होता है तो यह चुनौती होता है कि हम हर बार इसे कैसे बना सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ऐसा होता है जब हमसे गल्तियां होती हैं और हमें बदलाव करना पड़ता है.
उन्होंने कहा- हमने पाकिस्तान में रिटेल एक्सपीरियंस को बदल दिया. हमारा मानना है कि सब कुछ फायदे के तौर पर देखा जा सकता और इसी ने खादी की दुकानों को एक ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
ZEE SALAAM LIVE TV