Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1047537
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंKhesari Lal Yadav और Akshara Singh का यह नया गाना इंटरनेट पर खूब उड़ा रहा है गर्दा; देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav और Akshara Singh का यह नया गाना इंटरनेट पर खूब उड़ा रहा है गर्दा; देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक गाना लॉन्च किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह गाना  बादशाह (Badshah) के फेमस 'पानी पानी' (Pani Pani) सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन है

Khesari Lal Yadav और Akshara Singh का यह नया गाना इंटरनेट पर खूब उड़ा रहा है गर्दा; देखें वीडियो

नई दिल्ली: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के खूब चाहने वाले हैं, दोनों की एक्टिंग और गानों को लोग खूब सराहते हैं. लोगों का कहना है अगर दोनों एक साथ स्क्रीन पर दिख जाएं तो गर्दा उड़ा देते हैं. काफ़ी वक्त बात ऐसा ही कुछ हुआ है कि दोनों की जोड़ी एक साथ दिखाई दी है, दरअसल खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक गाना लॉन्च किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह गाना बादशाह (Badshah) के फेमस 'पानी पानी' (Pani Pani) सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन है, जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचाए हुए है.

देखें वीडियो

Add Zee News as a Preferred Source

खेसारी (Khesari) और अक्षरा (Akshara) के इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी युट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. गाने में दोनों एक्टर्स हिपहॉप लुक में दिख रहे हैं. जिस वक्त यह खबर लिखी जा रही है उस वक्त यह गाना यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रैंड कर रहा है. गाने को सामने आए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इस गाने को 24 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

इस गाने की खास बात यह है कि वीडियो में बादशाह रैप करते नज़र आ रहे हैं. गाने को खेसारी लाल यादव और रिनी चंद्र ने गाया है. गाने को लिखने वाले अजीत मंडल हैं और म्यूजिक शुभम राज (SBR) ने दिया है. बता दें दोनों सुपरस्टार 6 साल बाद एक साथ एक गाने में दिखाई दिए हैं.

TAGS

Trending news