किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब किसान बिल के खिलाफ 24 से 26 सितंबर तक 'रेल रोको' आंदोलन करने का फैसला किया है. जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: अपोज़ीशन की भारी मुखालिफत के बाद भी पार्लियामेंट में पास किए गए किसान बिल की मुखालिफत में कांग्रेस ने जुमेरात को मुल्कगीर मज़ाहिरे शुरू करने का ऐलान किया है. यह फैसला दिल्ली में मौजूद कांग्रेस जनरल सेक्रेटरीज़ और सूबाई इंचार्ज के साथ हुई मीटिंग के दौरान लिया गया है. दूसरी जानिब वहीं किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब किसान बिल के खिलाफ 24 से 26 सितंबर तक 'रेल रोको' आंदोलन करने का फैसला किया है. जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
बता दें कि यह बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो चुके हैं. अब यह बिल सद्रे जम्हूरिया (राष्ट्रपति) के पास हैं. दूसरी तरफ अपोज़ीशन लीडर गुलाम नबी आज़ाद समेत कई अपोज़ीशन पार्टियों के एमपीज़ ने इस बिल को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की. मुलाकात के बाद गुलाम नबी आज़ाद ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सद्रे जम्हूरिया से कहा कि किसान बिल पर दस्तखत न करें.
उन्होंने आगे कहा न तो डिविजन ऑफ वोट हुआ न ध्वनिमत का सम्मान हुआ. जम्हूरियत के मंदिर में आईन की बेइज्ज़ती की गई. हमने सद्रे जम्हूरिया से कहा है कि किसान बिल को गलत तरीके से पास करवाया गया है. इसलिए इस बिल को वापस भेजें ताकि इस पर दोबारा बहस की जा सके और वोटिंग है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने हमें यकीन दिहानी कराई है कि वो हमारी जानिब से रखी गई बातों पर गौर करेंगे.
Zee Salaam LIVE TV